बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्रामीण सेवा पर्व अभियान शुरू 18 जून को बदराणा-दमाणा, 19 जून को गोदाणा में लगेगा विशेष शिविर
Total Views : 204
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

हाथों-हाथ होगा बीमा, मौके पर खुलेंगे खाते


झाड़ोल। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ग्रामीण सेवा पर्व शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 18 जून को बदराणा-दमाणा तथा 19 जून को गोदाणा में विशाल शिविर लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन और ऋण संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत पात्र लोगों का हाथों-हाथ बीमा किया जाएगा, वहीं अटल पेंशन योजना में भी मौके पर नामांकन की सुविधा रहेगी। इसके अलावा नए बैंक खाते खोलने की सुविधा भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को बैंक शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

शिविर में प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पशुपालन एवं कृषि ऋण, स्वयं सहायता समूह वित्त, मुद्रा ऋण, आवास ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन ऋण, डिजिटल बैंकिंग पंजीकरण, बचत एवं चालू खाते, एफडी योजनाओं सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी और परामर्श भी दिया जाएगा।

बैंक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में आने वाले लाभार्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो), मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण सेवा पर्व का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर प्रत्येक परिवार को वित्तीय सुरक्षा और सशक्तिकरण से जोड़ना है।

संपर्क

8875025614

शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा झाड़ोल