एनपी न्यूज 24, गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
फलासिया। पंचायत समिति फलासिया की ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर में विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी भैरूलाल मेघवाल, स्थापना प्रभारी गोपालजी लोहार, कनिष्ठ सहायक श्यामलाल मेघवाल, पटवारी चुन्नीलाल अहारी, प्रधानाचार्य महेश्वर माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह शक्तावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फतेहलाल भाट, सरपंच मोतीलाल डगाचा, उपसरपंच रमेश पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पार्किंग स्थापना के 16 तथा नवीन आवेदन 5, पेंशन के 2 आवेदन प्राप्त किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 10 प्रकरणों का निस्तारण, राजस्थान परिवहन विभाग द्वारा 15 आवेदन प्राप्त तथा विद्युत विभाग द्वारा 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना के 2 आवेदन प्राप्त हुए। पीएम आवास योजना के 20, राजीविका विभाग के 11 तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 275 लोगों की जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। मुक्त भारत अभियान के 62, पीएमएसबीवाई के 5 तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 42 लाभार्थियों को सेवाएं दी गईं।
समेकित बाल विकास सेवा विभाग द्वारा 10, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 10 तथा पंजीयन विभाग द्वारा 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के 94 पॉलिसी प्रकरण, 197 लाभान्वित, 12 नए पंजीकरण, 59 बड़े पशुओं एवं 102 छोटे पशुओं का उपचार किया गया।
कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 30 तथा अन्य कृषि योजनाओं के 92 प्रकरणों का लाभ दिया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 11, जल संसाधन विभाग द्वारा 11 तथा सहकारिता विभाग द्वारा 30 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 आवासीय पट्टा, 3 रोजगार कार्ड अपडेट एवं 6 जॉब कार्ड संशोधन के कार्य किए गए।
इसके अतिरिक्त 15 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के सफल संचालन में विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा, ग्राम विकास अधिकारी भैरूलाल मेघवाल, स्थापना प्रभारी गोपालजी लोहार, कनिष्ठ सहायक श्यामलाल मेघवाल तथा पटवारी चुन्नीलाल अहारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भोपाल सिंह शक्तावत, फतेहलाल भाट, मोतीलाल डगाचा, रमेश पटेल, महेश्वर माली सहित जनप्रतिनिधि, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
