ग्रामीण सेवा शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात, ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ
Total Views : 92
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

घुमंतू परिवारों को पट्टे वितरित, जॉब कार्ड, पेंशन, जाति-मूल निवास प्रमाण पत्र सहित दर्जनों मामलों का मौके पर निस्तारण

झाड़ोल। पंचायत समिति झाड़ोल की ग्राम पंचायत अडोल में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ग्रामीणों को लाभान्वित करते हुए अनेक प्रशासनिक एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू वर्ग के 4 परिवारों को पट्टे वितरित किए गए, वहीं नियम 157 के तहत 2 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अलावा 22 जॉब कार्ड वितरित किए गए, 3 पेंशन स्वीकृतियां जारी की गईं तथा 3 बंद पेंशनों का सत्यापन किया गया। एक पालनहार योजना का आवेदन तैयार कर लाभार्थी को सहायता प्रदान की गई।

ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ देते हुए 20 जाति प्रमाण पत्र, 10 मूल निवास प्रमाण पत्र, 10 विरासत नामांतरण तथा 5 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन कार्य भी संपादित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में तहसीलदार सीताराम बोरीवाल, शिविर प्रभारी जितेंद्र सिंह राजावत, सहायक विकास अधिकारी बंशीलाल, ग्राम विकास अधिकारी संजय शर्मा, पंचायत प्रशासक मोहन पारगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गायरी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू निमावत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गायरी, महामंत्री निर्मल दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष लालसिंह राणावत, लेम्पस अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, गोवर्धन सिंह, समाजसेवी रामसिंह झाला, भू-अभिलेख निरीक्षक सुरेश मेघवाल, कनिष्ठ सहायक हनुमंत सिंह पंवार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।