NP NEWS 24 का खबर का असर: "फोटो डालो, समस्या उठाओ" अभियान से मिली सफलता
Total Views : 142
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - गजेन्द्र मालवीय/बिछिवाड़ा

ग्राम बिछीवाड़ा में जलदाय विभाग ने सुधारा खराब हैंडपंप, मोहल्लेवासियों को मिली राहत

फलासिया। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले NP NEWS 24 के "फोटो डालो, समस्या उठाओ" अभियान का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है। फलासिया पंचायत समिति के गाँव बिछीवाड़ा में पटवार मंडल कार्यालय एवं आयुर्वेद अस्पताल के पास लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप की समस्या को NP NEWS 24 द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद जलदाय विभाग ने तत्परता दिखाते हुए हैंडपंप को ठीक कर दिया।

खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और मंगलवार अलसुबह ही मिस्त्री को मौके पर भेजकर हैंडपंप की मरम्मत करवाई गई। हैंडपंप चालू होते ही क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिली और मोहल्लेवासियों ने खुशी जताई।

स्थानीय लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में हैंडपंप बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन NP NEWS 24 द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान कर दिया।

जनता की आवाज बना NP NEWS 24

"फोटो डालो, समस्या उठाओ" अभियान के माध्यम से NP NEWS 24 लगातार आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। बिछीवाड़ा में हैंडपंप का शीघ्र समाधान इस बात का प्रमाण है कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर प्रशासन भी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करता है।

NP NEWS 24 आगे भी जनता की समस्याओं को उठाकर समाधान तक अपनी मुहिम जारी रखेगा।