NP NEWS 24 का खबर का असर: एक साल से बंद पड़ा हैंडपंप हुआ चालू
Total Views : 69
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू), झाड़ोल

"फोटो डालो, समस्या उठाओ" अभियान लाया रंग, बाघपुरा के ग्रामीणों को मिली राहत

झाड़ोल। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले NP NEWS 24 के "फोटो डालो, समस्या उठाओ" अभियान का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बाघपुरा पेट्रोल पंप के सामने पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा हैंडपंप आखिरकार संबंधित विभाग द्वारा ठीक कर दिया गया है।

गौरतलब है कि NP NEWS 24 ने ग्रामीणों की शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए खराब हैंडपंप की समस्या को उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया।

हैंडपंप शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान पर खुशी जताते हुए NP NEWS 24 के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मीडिया द्वारा जनहित के मुद्दे उठाने से प्रशासन तक आमजन की आवाज पहुंचती है।

जनता की आवाज बना NP NEWS 24

"फोटो डालो, समस्या उठाओ" अभियान का उद्देश्य केवल समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उनका समाधान करवाना भी है। बाघपुरा हैंडपंप का ठीक होना इस बात का प्रमाण है कि जब जनता की आवाज मजबूती से उठाई जाती है तो व्यवस्था को भी कार्रवाई करनी पड़ती है।

NP NEWS 24 आगे भी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा और समाधान तक अपनी मुहिम जारी रखेगा।