रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
20 जून को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कई गांवों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
झाड़ोल, 19 जून। मानसून से पहले विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग ने रखरखाव अभियान शुरू किया है। इसके तहत 33 केवी जीएसएस लुणियारा, मगवास, सोम, फलासिया एवं गोराणा से जुड़ी विद्युत लाइनों पर पेड़ों की कटिंग और आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार 20 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता श्याम सुन्दर मीणा ने बताया कि सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आवश्यक है। मरम्मत के दौरान संबंधित फीडरों की बिजली बंद रखी जाएगी।
इन गांवों पर पड़ेगा सीधा असर
बिजली बंदी से खाखड़, मगवास, नयागांव, कोल्यारी, जेतावाड़ा, फलासिया, अंबासा, पानरवा, गरणवास, सोम, ब्राह्मणों का खेरवाड़ा, चेचलाया, चन्दवास, गोराणा, बछार, करनाली, डोडावली, बिरोठी, कितावतों का वास, नेवज, रोहिमाला, कालिया घाटी सहित कई गांव प्रभावित होंगे।
पहले निपटा लें जरूरी काम
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बंदी के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, कृषि कार्यों और अन्य आवश्यक कार्यों की तैयारी पहले से कर लें। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।
सहायक अभियंता श्याम सुन्दर मीणा ने आमजन से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
