फलासिया क्षेत्र के गांवों में तेज गर्मी के बाद अचानक छाए बादल, बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Total Views : 254
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

फलासिया। कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच शनिवार को दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए। देखते ही देखते मानसून की एंट्री के साथ क्षेत्र के कई गांवों में बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा ठंडी हवाएं चलने लगीं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में नमी आने से किसानों ने इसे खरीफ फसलों के लिए शुभ संकेत बताया।

बारिश के दौरान बच्चों और युवाओं ने भी वर्षा का आनंद लिया, जबकि ग्रामीणों ने गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई। क्षेत्र में मानसून की दस्तक से लोगों में उत्साह का माहौल है और किसानों को आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।