झाड़ोल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार का ऐतिहासिक स्वागत, फूल-मालाओं और आतिशबाजी से गूंजा कस्बा
Total Views : 113
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

नई जिम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं और किसानों में जबरदस्त उत्साह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी का जताया आभार

झाड़ोल। राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद भंवर सिंह पंवार के प्रथम झाड़ोल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत कर अपनी खुशी का इजहार किया। ढोलवा चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, फूल-मालाओं, दुपट्टा एवं पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, जोश और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उदयपुर जिले सहित पूरे मेवाड़ अंचल में खुशी की लहर रही। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने भंवर सिंह पंवार के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उन्हें किसानों की आवाज तथा किसान हितों के लिए संघर्ष करने वाला नेतृत्व बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भंवर सिंह पंवार को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना झाड़ोल और मेवाड़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले नेतृत्व को संगठन ने जो सम्मान दिया है, उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाड़री एवं देहात जिला प्रवक्ता नीलम राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ।

स्वागत समारोह में देहात जिला मंत्री संजय मेहता, वरिष्ठ नेता मनीष पुरोहित, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू निमावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पूर्बिया, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल मानसा, किसान जिला मंत्री मोहन पटेल, मंडल महामंत्री निर्मल दर्जी, पंकज पंड्या, एसटी मोर्चा जिला मंत्री बंशीलाल वडेरा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल तेली, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी, प्रशासक बदराणा रेखा देवी लूर, प्रशासक झाड़ोल आशा देवी वडेरा, प्रशासक मगवास मंजू देवी, भावुक जैन, राजेंद्र सिंह झाला सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद भंवर सिंह पंवार के प्रथम झाड़ोल आगमन पर आयोजित यह स्वागत समारोह संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक रहा। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।