रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
पंवार पेट्रोल पंप पर हुआ भव्य अभिनंदन, महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान
झाड़ोल | राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झाड़ोल पहुंचे भंवर सिंह पंवार का करणी सेना परिवार ने भव्य एवं जोशीले अंदाज में स्वागत किया। पंवार पेट्रोल पंप पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में करणी सेना पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के बैनर तले महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर भंवर सिंह पंवार का सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में देशभक्ति और समाज एकता के नारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर करणी सेना झाड़ोल अध्यक्ष सरवन सिंह पड़िहार, प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, जीवन सिंह चौहान, बागपुरा मंडल उपाध्यक्ष तख्त सिंह गोरान, ओगणा मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह सिसोदिया, फलासिया तहसील अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह राठौड़, किशन सिंह पंवार, नारायण सिंह झाला, लाल सिंह पड़िहार, झाड़ोल उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाला, चमन सिंह चुंडावत, लक्ष्मण सिंह चुंडावत, कन्हैयालाल कटेरिया, पंचायत समिति सदस्य भंवर सिंह कटेरिया, वरिष्ठ समाजसेवी जोरावर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह झाला, कैलाशचंद नारायण लोहार, मांगीलाल पटेल, गोविंदराम पुरोहित, रमेश पालीवाल, हरिराम, लक्ष्मण तेली, खुशवंत सिंह डुलावत, भरत सिंह झाला, महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह पंवार के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर भंवर सिंह पंवार का विशेष सम्मान किया गया। स्वागत समारोह पूरे आयोजन का आकर्षण रहा और उपस्थित लोगों ने इसे झाड़ोल क्षेत्र का यादगार आयोजन बताया।
