स्वतंत्रता दिवस पर NP News24 के झाड़ोल संवाददाता बबलू वेद का हुआ सम्मान
Total Views : 156
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - पवन लौहार

उत्कृष्ट पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर मिला सम्मान, समारोह में अतिथियों ने की कार्यशैली की सराहना

झाड़ोल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झाड़ोल मुख्यालय स्थित आज़ाद मैदान पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय सम्मान समारोह में NP News24 के झाड़ोल संवाददाता बबलू वेद को उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की गतिविधियों और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को निष्पक्ष एवं प्रभावी तरीके से सामने रखने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने बबलू वेद की पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों एवं प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ शासन-प्रशासन की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

अतिथियों ने कहा कि स्थानीय पत्रकारिता की असली ताकत जमीनी स्तर पर होती है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी समस्याओं, जनहित के मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक कार्यों को सामने लाकर समाज को जागरूक किया जाता है। इस दिशा में स्थानीय संवाददाताओं की भूमिका बेहद अहम रहती है।

बबलू वेद को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान क्षेत्र में सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान मिलने पर NP News24 परिवार एवं बबलू वेद ने आयोजकों, अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित की आवाज को मजबूती से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।