झाड़ोल में 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
Total Views : 259
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास की स्वीकृति एवं संरक्षण में हुआ समापन समारोह, 17 टीमों के 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

झाड़ोल, 23 अगस्त। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, झाड़ोल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाड़ोल की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को विद्यापीठ खेल मैदान झाड़ोल में भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। प्रतियोगिता में झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र की राजकीय एवं निजी विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

ब्लॉक झाड़ोल के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रतियोगिता के संरक्षक मोरध्वज व्यास की उपस्थिति तथा उनकी स्वीकृति से प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं समापन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास के मार्गदर्शन एवं संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही पूरी प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग की 7 तथा अंडर-19 वर्ग की 10 टीमों सहित कुल 17 टीमों के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह बना रहा।

समापन समारोह के प्रथम चरण में आयोजक विद्यालयों के उपस्थित स्टाफ की ओर से अतिथियों, शारीरिक शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों का ऊपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।

अंडर-17 वर्ग में राजस्थान बाल विद्या मंदिर झाड़ोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंडस पब्लिक स्कूल झाड़ोल की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-19 वर्ग में इंडस पब्लिक स्कूल झाड़ोल ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा राजस्थान बाल विद्या मंदिर झाड़ोल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पदम प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य, कैलाश पूर्बिया, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, पहाड़ सिंह झाला, शारीरिक शिक्षक एवं महावीर जैन, शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के टूर्नामेंट प्रभारी शंकर लाल मेघवाल, प्रधानाचार्य एवं नरेन्द्र जोशी, उप प्रधानाचार्य, सह प्रभारी चेतन जोशी रहे।

प्रतियोगिता की संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व आयोजक मॉडल विद्यालय गोगला के अध्यापक प्रताप सिंह बाघेला, ओम प्रकाश पंडिया, मनीष सिंह राजावत एवं मनोज कुमार मीणा तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल के व्याख्याता सोहनलाल पटेल एवं वरिष्ठ अध्यापक भगवती लाल मेघवाल ने संभाला।

फाइनल मुकाबले में अम्पायर की भूमिका देवेंद्र सिंह झाला एवं अवधेश सिंह पंवार ने निभाई। अन्य मुकाबलों में ईश्वर सिंह झाला, चंदन सांचीहर, मुकेश लोहार, लक्ष्मी शंकर जोशी, चुन्नीलाल, सुंदरलाल भाखरिया, मांगीलाल मेघवाल, राजवीर सिंह गरासिया, भगवान लाल, पंकज जोशी, भावेश जोशी एवं दिलीप जोशी ने अम्पायरिंग की।

समापन समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक शैलेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर आईपीएस झाड़ोल के प्रधानाचार्य हितेश दवे सहित शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्यजन मौजूद रहे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता ने झाड़ोल क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजक विद्यालयों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े सभी शिक्षकों ने संतोष व्यक्त किया। अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास की स्वीकृति एवं उपस्थिति में प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।