एनपी न्यूज 24/पवन लोहार
उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है
उदयपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर लाल बामनिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACD में मामला दर्ज किया गया है।
मामला दवाइयों, सर्जिकल आइटम और उपकरणों की खरीद से जुड़ी निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का है।
ACD की कार्रवाई के दस्तावेज के मुताबिक, डॉ. शंकर लाल बामनिया पर आरोप है कि निविदा में शामिल एजेंसियों की आपत्तियों को अनदेखा किया गया। इसके साथ ही निविदा नियमों में बदलाव कर कुछ फर्मों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
मामले में पुलिस अधीक्षक गोवर्धन लाल सौकरिया की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, ACD की प्राथमिक जांच संख्या 38/26, दिनांक 16 सितंबर 2026 को दर्ज की गई है।
इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, स्पेशल यूनिट उदयपुर के राजीव जोशी को सौंपी गई है।
अब जांच में यह देखा जाएगा कि निविदा प्रक्रिया के दौरान फर्मों की आपत्तियों पर क्या कार्रवाई हुई, नियमों में किस तरह बदलाव किया गया और इससे किन फर्मों को फायदा पहुंचा।
फिलहाल मामला जांच के दौर में है। ACD की जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
