फलासिया कांग्रेस कार्यालय में शक्ति सिंह पंवार का सम्मान
Total Views : 364
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

फलासिया। कांग्रेस कार्यालय फलासिया में कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद शक्ति सिंह पंवार, बस्सी के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हीरालाल दरंगी ने शक्ति सिंह पंवार का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी नानसिंह सिसोदिया, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, कार्तिक जैन, कालू भाई पटेल, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सरपंच शांतिलाल, प्रकाश जी, शंभू सिंह, करण सिंह पंवार, पवन सिंह पंवार, रमेश जी भूत, विक्रम सिंह पंवार, नरेंद्र पटेल, कमलेश जैन सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शक्ति सिंह पंवार को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह पंवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी समय में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।