एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क
थोबावाड़ा। श्री 1008 श्रेयांसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर थोबावाड़ा में दशलक्षण महापर्व के समापन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवं इसके साथ सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक के पश्चात विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-पाठ का दौर चलता रहा। एवं सभी श्रावकों ने एक दूसरे से मन वचन काया से एक दूसरे से क्षमा याचना कर क्षमावाणी पर्व मनाया और इसके साथ ही जिनेन्द्र भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया
समापन अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
बड़ी संख्या में आस पास के ओडा बिरोठी झाड़ोल ओगणा इत्यादि जगहों से धर्मावलंबियों ने मंदिर पहुंचकर जिनेंद्र देव की आराधना की और शोभायात्रा में थिरकते कदमों से भाग लिया।
सकल दिगम्बर जैन समाज थाेबावाड़ा ने बाहर से पधारे हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बड़े हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई
