एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क
झाड़ोल। पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झाड़ोल ने पंचायत समिति ओगणा के लिए चुन्नीलाल सांखला और रामचंद्र जनावत को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झाड़ोल के अध्यक्ष राजेंद्र जैन की ओर से 30 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार दोनों नेताओं को ओगणा पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों प्रभारी चुनावी गतिविधियों के संचालन, संगठनात्मक समन्वय और पार्टी से जुड़े चुनावी कार्यों में भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति संबंधी आदेश की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी, उदयपुर को भी भेजी गई है।
पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने के बीच कांग्रेस की ओर से पंचायत समिति स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति को चुनावी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
