जे.आर. शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाड़ोल में, गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
Total Views : 151
Zoom In Zoom Out Read Later Print

झाड़ोल | बबलू वेद

जे.आर. शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाड़ोल में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एम.के. जैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की।

मुख्य वक्ता डॉ. एम.के. जैन ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देशभक्ति और ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे का उल्लेख करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन दर्शन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं 80 एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। धन्यवाद समाजशास्त्र व्याख्याता डॉ. भूपेन्द्र मेघवाल ने दिया।