एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, बिछीवाड़ा
फलासिया। क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए सड़क सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात मिली है। नेशनल हाईवे-58ई से श्यामपुरा खुर्द तक 2.58 किलोमीटर लंबी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया।
सड़क एवं पुलिया निर्माण पर करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल प्रतिनिधि भोपाल सिंह शक्तावत, मंडल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दाड़म चंद जैन, सुंदरलाल सोनी, भेरूलाल कलाल, फतहलाल बरांडा, सूर्यप्रकाश बरांडा, सुरेश तावड़ सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच पूनमचंद दरांगी, भगवत सिंह पंवार, मनीष लोहार, पंकज तेली, हरीश शर्मा, नाथूलाल अंगारी, हरीश अंगारी, प्रकाश पटेल, हीरा भाई पटेल, महेंद्र वेद, रामलाल मेघवाल, गोपाल सिंह, भेरूसिंह पंवार, लालू अंगारी, भगवतीलाल कलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सड़क और पुलिया निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण कार्य बताया।
