गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों को दिलाया आदर्शों पर चलने का संकल्प
Total Views : 198
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, बिछीवाड़ा

फलासिया । राजस्थान बाल कल्याण समिति झाड़ोल द्वारा संचालित जेआर शर्मा पीजी महाविद्यालय फलासिया में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक रामचंद्र जन्नावत ने की। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र अहारी एवं विशिष्ट अतिथि नाथूलाल रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों और विचारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को राकेश रामावत, संजय मेघवाल, भारत सुथार, प्रकाश चंद्र कसौटा एवं छात्र सुजल सिंह पवार ने संबोधित किया।

इस दौरान गिरजा लोहार, रीना देवी एवं देवीसिंह सहित महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन गुलाब सिंह पंवार ने किया।