एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, बिछीवाड़ा
फलासिया ग्राम पंचायत में सरपंच, उपसरपंच सहित 13 वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार
विकास अधिकारी दीपेश जैन ने किया जनप्रतिनिधियों का स्वागत, विकास कार्यों को लेकर बनाई रूपरेखा
उदयपुर जिले के फलासिया तहसील मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत फलासिया में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच पूनमचंद्र दरागी, उपसरपंच पूरण सिंह पवार सहित सभी 13 वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विकास अधिकारी दीपेश जैन ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी चर्चा कर ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर रूपरेखा तैयार की। जनप्रतिनिधियों ने पंचायत क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता से शुरू करने और ग्रामीणों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने पर चर्चा की।
ये हैं फलासिया ग्राम पंचायत के 13 वार्ड पंच
ग्राम पंचायत फलासिया में वार्डवार निर्वाचित पंचों में वार्ड नंबर 1 से केशी देवी, वार्ड नंबर 2 से तुलसी देवी, वार्ड नंबर 3 से विक्रम सिंह, वार्ड नंबर 4 से पूरण सिंह पवार, वार्ड नंबर 5 से महावीर मेघवाल, वार्ड नंबर 6 से मनोहर, वार्ड नंबर 7 से शिवराम, वार्ड नंबर 8 से नदा देवी, वार्ड नंबर 9 से गीता, वार्ड नंबर 10 से नेमीचंद्र, वार्ड नंबर 11 से मगुड़ी, वार्ड नंबर 12 से नरेंद्र पटेल तथा वार्ड नंबर 13 से सुमन लोहार ने पदभार ग्रहण किया।
नवनिर्वाचित पंचायत के पदभार संभालने के साथ ही ग्रामीणों को क्षेत्र में विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।
