एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क
ओगणा। ग्राम पंचायत अदकालिया, पंचायत समिति ओगणा में नव निर्वाचित सरपंच एवं वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अदकालिया की सरपंच श्रीमती सूरज बाई गमार ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बिरोटी के सरपंच कमलालाल एवं नेवज के सरपंच प्रभुलाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेवज के उपसरपंच, ग्राम पंचायत अदकालिया के उपसरपंच शेर सिंह सोलंकी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमंत गरासिया, सरपंच पति महावीर गमार, ग्राम विकास अधिकारी भेरूलाल मेघवाल, निर्मल कुमार मेघवाल नयागांव, अशोक कुमार मेघवाल बिरोटी, जोर सिंह गरासिया अटवाल, भंवरलाल गवार बीटा, राशन डीलर्स एवं विद्यालय के गुरुजी सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने नव निर्वाचित सरपंच एवं वार्ड पंचों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के विकास, जनहित के कार्यों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।
