रिपोर्ट - राजनंदिनी
उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र के खरबड़िया निवासी अंबालाल डांगी (उर्फ बॉस) के जन्मदिन के अवसर पर उनके मित्र मंडल की ओर से सेवा और मानवता की अनूठी पहल की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को 800 स्वेटरों का वितरण किया गया।
जन्मदिन को महज उत्सव तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंदों की मदद करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। मित्र मंडल ने सेवा कार्य के माध्यम से समाज में मानवता और सहयोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर गणेश जी पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष झामेश्वर मंडल, अक्षय चौधरी (अध्यक्ष यूथ कांग्रेस)लक्की भाई और देवीलाल खरबड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही सच्ची सेवा है। जन्मदिन के अवसर पर किए गए इस सेवा कार्य को स्थानीय लोगों ने सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।
