रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल
उदयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव शंकर गौशाला में गोपेश्वर महादेव की विधि-विधान से स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित विनोद शर्मा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई और पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अनुष्ठान के तहत पंचामृत, गन्ने का रस, दूध, पंचमेवा, मिष्ठान, फल, पुष्पमाला एवं बिल्वपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। यज्ञ-हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शिवलिंग एवं नंदी की विधिवत स्थापना की गई।
कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष गिरिजा चौहान, सचिव शालिनी राजावत, डीवाईएसपी रतन सिंह राजपुरोहित, डॉ. नरेंद्र सनाढ्य, डॉ. नारायण सिंह चावड़ा, मोहन सिंह शक्तावत, प्रीतम सिंह चुंडावत, जिग्नेश शर्मा, ज्योति नायर, राही, मीत, माही राजावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
