एनपी न्यूज 24/ न्यूज नेटवर्क, अजमेर
जयपुर। आगामी पंचायत चुनावों से पहले राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में नरेन्द्र मोदी का अजमेर दौरा प्रस्तावित है, जिसे लेकर राज्य की भजन लाल शर्मा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सरकारी स्तर पर कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। प्रशासनिक अमला आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, जनसभा की रूपरेखा और विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण की तैयारियों में जुटा हुआ है। माना जा रहा है कि यह दौरा विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा।
अजमेर में होने वाले इस कार्यक्रम को पंचायत चुनाव से पहले एक बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में भी देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह के बड़े आयोजन मतदाताओं पर प्रभाव डाल सकते हैं।
राज्य सरकार की ओर से इसे विकास कार्यों की प्रगति और नई योजनाओं की घोषणा का अवसर बताया जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा बता रहा है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे ।
