रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल
उदयपुर। शिक्षा प्रशासन और शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शिक्षाविद् मिनाक्षी जोशी को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड काउंसिल एवं भारत गौरव रत्न श्री सम्मान अवार्ड कौंसिल (भारत सरकार) द्वारा प्रदान किया गया।
दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन धर्मवीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आईआरएस अधिकारी प्रशांत कुमार मौजूद रहे। समारोह के दौरान मिनाक्षी जोशी को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, प्रभावी प्रशासनिक क्षमता, नवाचारपूर्ण सोच और समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के लिए सराहा गया।
संस्था के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने बताया कि मिनाक्षी जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करते हुए विद्यार्थियों और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिनाक्षी जोशी ने इसे अपने परिवार, सहयोगियों और समाज के समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।
