रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल
कोल्यारी, 2 अप्रैल। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कोल्यारी स्थित श्री मंशापूर्ण बालाजी धाम में विविध धार्मिक आयोजनों के साथ भव्य उत्सव मनाया गया। पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला।
मंदिर परिसर में पंचमुखी हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार आंगी धराई गई, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही 108 हनुमान चालीसा पाठ, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान 101 किलो रोट का भोग अर्पित किया गया और पूरे गांव के लिए विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में श्री राम बजरंग सेवा समिति के संरक्षक भोपाल सिंह शक्तावत, अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन में दीपक वैरागी, दिव्यांश वैरागी, डॉ. विष्णु पुजारी, निरंजन शर्मा, राहुल देव जोशी, प्रदीप जोशी, राधेश्याम वैरागी, हिमांशु सुथार, शुभम शर्मा, हित शर्मा, हर्ष तेजावत, हिम्मत कुम्हार, सुरेश पुजारी, पूनमचंद जोशी, कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, नारायण लाल लोहार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति के लीला शंकर पुजारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ने गांव में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।
