उदयपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने संभाला पदभार
Total Views : 175
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

उदयपुर। उदयपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। सबसे पहले सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एसडीएम गिर्वा अवुला साइकृष्ण, एसडीएम गोगुंदा शुभम भैंसारे, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

इसके बाद गौरव अग्रवाल कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों और कलेक्ट्रेट स्टाफ ने उनका स्वागत किया।

पदभार संभालने के बाद कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उदयपुर पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान की पहचान है और इस पहचान को कायम रखने तथा पर्यटन को और आगे बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।