एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क
फलासिया। पंचायत समिति फलासिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नलकूप निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा में 26 जनवरी 2026 को आयोजित ग्राम सभा में DMFT फंड के तहत ग्रामीण जल योजना के अंतर्गत नलकूप निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई थी, जिसकी अनुमानित लागत 7.50 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
इधर भाजपा मंडल फलासिया की ओर से जानकारी दी गई कि जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा को नलकूप की सौगात दी गई है, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल फलासिया के कार्यकर्ताओं व बिछीवाड़ा कस्बा वासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भेरू लाल प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष फतेह लाल भाट, कैलाश पूरी गोस्वामी, पूर्व सरपंच नाथू लाल अंगारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदू भाई पटेल, कार्यालय मंत्री नारायण पूरी गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष जगदीश प्रजापत, दीपेश, भेरूलाल डगाचा, भगवती लाल सुथार, महेंद्र पटेल, रमेश पटेल, कन्हैया लाल सुथार, दीपक पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
