शिक्षकों की समस्याओं को लेकर महासंघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Total Views : 149
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

झाड़ोल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी झाड़ोल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन से पूर्व गणपति मंदिर कोर्ट चौराहा पर महासंघ के खण्ड अध्यक्ष शेर सिंह राणावत की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ग्रीष्मावकाश में कटौती का विरोध करते हुए संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण, तृतीय श्रेणी के सभी कैडर के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति, वेतन विसंगतियों का समाधान, आरजीएचएस योजना में सुधार तथा नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पद सृजन सहित विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

महासंघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं की गई तो जिला एवं राज्य स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रकाश भट्ट, प्रताप सिंह, नरेश कोड़िया, अमर सिंह, हीरा गायरी, तरुणा राठौड़, खुशबू, पुष्कर तेली, मोहन लोलावत, अनिल भट्ट, गुणवेंद्र सिंह, पवन जोशी, पंकज, भुवनेश पूर्बिया, धुली लाल गरासिया, राजवीर, धर्मपाल, भूपेन्द्र सिंह, माधव लाल डूंगरी, नारायण लाल ओड़ा, गोपाल मेघवाल एवं सुरेश कुमार मेघवाल सहित झाड़ोल खण्ड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।