शर्मा को मिला “कर्म श्री अवॉर्ड 2026”, पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए हुए सम्मानित
Total Views : 19
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - प्रवीण वेद (बबलू) झाड़ोल

उदयपुर। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के सीनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य ओम प्रकाश शर्मा को जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस समापन समारोह में “कर्म श्री अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध कानूनविद एवं चांसलर ग्लोबल रोमा कल्चर यूनिवर्सिटी हुकम चंद गनेशिया ने की। कार्यक्रम में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति के बीच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम प्रकाश शर्मा को अतिथियों द्वारा “कर्म श्री अवॉर्ड 2026” प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति जे.के. रांका, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा, राज्य मंत्री राजेन्द्र कुमार नायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पी.सी. जैन उपस्थित रहे।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. गोपेश शर्मा ने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा द्वारा फलों के बीजों से 500 से अधिक पौधे तैयार कर विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं विद्यालयों में निःशुल्क वितरित किए गए हैं। उनके इस कार्य से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है।