रिपोर्ट - पवन लौहार (फलासिया)
फलासिया - 1 साल से खराब हैंडपंप, ग्रामीण पानी के लिए परेशान भकुम्बा बस स्टैंड पर पेयजल संकट, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
Total Views :
143
फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरोठी के गांव भकुम्बा में पिछले एक वर्ष से हैंडपंप खराब पड़ा होने से ग्रामीणों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भकुम्बा बस स्टैंड स्थित हैंडपंप लंबे समय से बंद है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी कई बार मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया। मामले को लेकर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें जल्द हैंडपंप मरम्मत करवाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और अधिक बढ़ गई है तथा प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई कर राहत पहुंचानी चाहिए।
