कोल्यारी में 22 मई को होगी विशाल भजन संध्या, भक्ति रस में झूमेगा क्षेत्र
Total Views : 29
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - पवन लौहार, (फलासिया)

झाड़ोल उपखंड क्षेत्र के कोल्यारी गांव में धार्मिक उल्लास और भक्ति भावना के साथ 22 मई, शुक्रवार को विशाल भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चामुंडा माताजी मंदिर परिसर, NH 58-E, कोल्यारी में रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।

“एक शाम माता रानी के नाम” पर आयोजित इस भव्य भजन संध्या में पूज्य गुरुदेव गुलाब दास महाराज का सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में भजन सम्राट शम्भू धनगर, भजन साम्राज्ञी मधुबाला राव एवं भजन गायक रोहन सुथार अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

आयोजकों द्वारा क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त भक्तजन, कोल्यारी द्वारा किया जा रहा है।