बिछीवाड़ा: जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त
Total Views : 151
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र मालवीय, डेस्क

फलासिया। ग्राम पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में नानालाल अंगारी ने अपनी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने संबंधी लिखित ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस पर ग्राम विकास अधिकारी भैरूलाल मेघवाल एवं प्रशासक मोतीलाल डगाचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवेदन ऑनलाइन दर्ज करवाया तथा हाथों-हाथ मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

इसके अलावा किसान सेवा केंद्र पर साइना मैजिक करवाने हेतु एक आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं बिछीवाड़ा निवासी सुनील कुमार डगाचा ने अपने मकान के ऊपर से गुजर रही थ्री-फेज विद्युत लाइन को हटवाने की मांग रखी।

जनसुनवाई के दौरान दो प्रार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त हुए, जबकि तीन प्रार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जियो टैगिंग करवाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। साथ ही नवीन जॉब कार्ड जारी करवाने के लिए भी एक आवेदन प्राप्त हुआ।

जनसुनवाई के दौरान पटवार मंडल कार्यालय के सामने पिछले तीन वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप की समस्या की मौखिक जानकारी भी ग्रामीणों द्वारा दी गई। इस पर ग्राम विकास अधिकारी भैरूलाल मेघवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को हैंडपंप शीघ्र दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।

सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा पात्र मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। जनसुनवाई में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

जनसुनवाई में कृषि विभाग से अजय जोशी, श्यामलाल मेघवाल (कनिष्ठ सहायक), पशु चिकित्सक भगवतीलाल, ग्राम विकास अधिकारी भैरूलाल मेघवाल, ग्राम पंचायत प्रशासक मोतीलाल डगाचा, ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी कैलाश डगाचा, वार्ड पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।