योग से स्वास्थ्य, सम्मान से प्रेरणा और गौ संरक्षण के लिए जनजागरण—पतंजलि योग परिवार के शिविर में तीनों संदेश एक साथ गूंजे।
Total Views : 63
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

योग सेवा के लिए नरेश पूर्बिया का सम्मान, गौ हत्या पर प्रतिबंध के समर्थन में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

झाड़ोल | पतंजलि योग परिवार के तत्वावधान में पालीवाल ब्राह्मण सेवा संस्थान, सेक्टर-9 में 38वां निशुल्क योग शिविर उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश ग्रहण किया।

योगाचार्य अशोक कनेरिया एवं नरेश चंद्र पालीवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम तथा हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ योगाभ्यास कराया। शिविर में नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी योग से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।

योग शिविरों में उल्लेखनीय सेवाओं और सक्रिय योगदान के लिए भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत तथा गौ सेवक कैलाश राजपुरोहित ने नरेश पूर्बिया का सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थितजनों ने उनके सामाजिक एवं योग क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

शिविर में कैलाश राजपुरोहित ने 27 जुलाई 2026 को गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया और अधिक से अधिक लोगों से इस जनअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य प्रभारी मुकेश पाठक, डॉ. नारायण सिंह चावड़ा, गुलाब सिंह राव, हीरालाल, जवान सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, गणपत लाल चितारा, पवन जैन, सत्य नारायण शर्मा, ओम वर्मा, जिग्नेश शर्मा, लोकेश मीणा, किसन सिंह चुंडावत, शंभू सिंह, केशव दर्जी, छोगालाल, दुर्जन सिंह, डीपी लक्ष्कार, केशुलाल पालीवाल, भागीरथी कार्की सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

नरेश पूर्बिया ने बताया कि पतंजलि योग परिवार का 39वां निशुल्क योग शिविर आगामी 19 जुलाई, रविवार को प्रातः 6 बजे नीमच माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।