रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
झाड़ोल। पंचायत समिति झाड़ोल की ग्राम पंचायत झाड़ोल में आज, 15 जुलाई (बुधवार) को विशाल ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अंबेडकर भवन, मेला ग्राउंड झाड़ोल में आयोजित होगा। शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, पालनहार योजना, आयुष्मान भारत कार्ड (E-KYC), निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), लैंड सीडिंग, मृदा परीक्षण, कृषि उपकरण सब्सिडी, आधार कार्ड नामांकन एवं अपडेट, मूल निवास, जाति, आय सहित अन्य प्रमाण-पत्रों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
ग्राम पंचायत ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर में पहुंचकर अधिकतम सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
