कल से बिछीवाड़ा में शुरू होगा अफ्रीकी घोंघा नियंत्रण अभियान, मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे शुभारंभ
Total Views : 189
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

बिछीवाड़ा, फलासिया। किसानों की फसलों को अफ्रीकी घोंघे के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा में 18 जुलाई 2026, शनिवार सुबह 10 बजे से विशेष नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिछीवाड़ा में होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे। इस दौरान आईसीएआर (नई दिल्ली), विद्या भवन कृषि विज्ञान केंद्र उदयपुर, केवीके बड़गांव तथा कृषि विभाग के वैज्ञानिक एवं अधिकारी किसानों को अफ्रीकी घोंघे की पहचान, रोकथाम एवं समेकित प्रबंधन (IPM) की जानकारी देंगे।

अभियान के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में घोंघे की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव का भी शुभारंभ किया जाएगा। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से घोंघे के नियंत्रण के उपाय बताए जाएंगे, जिससे फसलों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

कृषि विभाग ने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों एवं ग्रामीणों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। ग्रामीणों से आधार कार्ड साथ लाकर पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है, ताकि उनके घरों एवं खेतों के आसपास आवश्यकतानुसार दवा का छिड़काव कराया जा सके।

कृषि विभाग के अधिकारी अजय जोशी ने बताया कि यह अभियान किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने से अफ्रीकी घोंघे के प्रकोप पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है तथा फसलों का उत्पादन सुरक्षित रखा जा सकता है।