रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
उदयपुर-झाड़ोल दौरे में विकास, संवाद, नारी शक्ति, वन महोत्सव और प्रशासनिक समीक्षा का महाअभियान; बीड़ा गांव बनेगा प्रदेश की राजनीति और विकास का केंद्र
झाड़ोल |
उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र का बीड़ा गांव कल प्रदेश की राजनीति, विकास और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 और 2 अगस्त को उदयपुर एवं झाड़ोल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव, रात्रि चौपाल, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, पशुपालकों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, नारी शक्ति रैली, नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान, भगवान एकलिंग जी के दर्शन तथा उच्च स्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव में आयोजित ऐतिहासिक रात्रि चौपाल होगी, जहां मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, स्थानीय समस्याएं सुनेंगे तथा रात्रि भोजन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाड़री के आवास पर प्रस्तावित है।
वन महोत्सव और जनसंवाद से होगी दौरे की शुरुआत
मुख्यमंत्री उदयपुर के दूध तलाई वन परिक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में भाग लेकर चंदन वन में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद झाड़ोल पहुंचकर ग्रामीण विकास, जनकल्याण और जनसंवाद को समर्पित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (1 अगस्त)
सायं 06:45 बजे – बीड़ा गांव में आगमन।
06:45 से 06:50 बजे – बालिकाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत।
06:50 से 06:55 बजे – आदिवासी संस्कृति की पहचान वालर नृत्य का अवलोकन।
06:55 से 07:00 बजे – जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत।
07:00 से 07:05 बजे – जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी का उद्बोधन।
07:05 से 07:10 बजे – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्बोधन।
07:10 से 07:35 बजे – महिला स्वयं सहायता समूह (राजीविका) एवं लाभार्थियों से संवाद।
07:35 से 07:40 बजे – आरक्षित समय।
07:40 से 08:05 बजे – प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों से संवाद।
08:05 से 08:10 बजे – आरक्षित समय।
08:10 से 08:40 बजे – वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं से संवाद।
08:40 से 09:15 बजे – आरक्षित समय एवं चर्चा। इसके पश्चात रात्रि चौपाल, रात्रि भोजन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाड़री के आवास पर रात्रि विश्राम।
2 अगस्त का कार्यक्रम
प्रातः 06:00 बजे – बीड़ा गांव में प्रातः भ्रमण एवं अल्पाहार।
08:20 बजे – हेलीपैड के लिए प्रस्थान एवं उदयपुर रवाना।
09:00 बजे के बाद – राजस्थान कृषि महाविद्यालय में स्थानीय कार्यक्रमों में भागीदारी तथा 'नारी शक्ति रैली' को हरी झंडी।
दोपहर – 'नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ समारोह से वर्चुअल जुड़ाव।
दोपहर बाद – कैलाशपुरी स्थित भगवान एकलिंग जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना, इसके बाद राजसमंद के लिए प्रस्थान।
संध्या – डबोक एयरपोर्ट वीआईपी लाउंज में उदयपुर संभाग एवं सिरोही जिले के जिला कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद जयपुर प्रस्थान।
इन जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष मौजूदगी
जनजाति कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाड़री, जिला मंत्री संजय मेहता, जिला प्रवक्ता नीलम राजपुरोहित, वरिष्ठ नेता मनीष पुरोहित, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गाड़री, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजू निमावत, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलसरानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी कपिल कोठारी, तहसीलदार सीताराम बोलीवाल, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह राव, थानाधिकारी करनाराम, आरआई सुरेश मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी ज्ञानेश्वर मेघवाल तथा पटवारी प्रकाश लौहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संभाली जा रही है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को आदिवासी अंचल के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, वहीं विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी समीक्षा भी होगी। पूरे झाड़ोल क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है तथा प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
