रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य
पाली श्रावण के प्रथम सोमवार को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज द्वारा प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में विराजित विश्वेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया गया। समाज अध्यक्ष मोहनराम जांगिड़ सचिव ओमप्रकाश लूजा कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक डाॅ बंशीलाल पाखंरवड की अध्यक्षता में 9:30 से 12 बजें तक चले रूद्राभिषेक अनुष्ठान में पंडित प्रकाश चन्द्र जी पिडवा द्वारा रूद्राभिषेक करवाया गया।
जिसमे प्रथम विश्वेश्वर महादेव पर साफ जल और गंगाजल की धारा चढ़ाकर ॐ नमः शिवाय' तथा 'ॐ नमो भगवते रुद्राय' मंत्र के साथ दूध, दही, शहद, घी और शक्कर (अलग-अलग या मिलाकर बने पंचामृत) से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। फिर पुनः पंचामृत अर्पित करने के बाद शुद्ध जल और गंगाजल से शिवलिंग को अच्छी तरह स्नान करवाकर चंदन का लेपकर,अक्षत ताजे बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल और फल अर्पित किए गये। जिसमें उपस्थित समाज बंधुओ ने अत्यंत श्रद्धा भक्ति से भाग लिया। अतः मे धूप-दीप जलाकर विश्वेश्वर महादेव की महाआरती करतें हुए समाज एवं राष्ट्र की खुशहाली की मंगलकामना की गई। एकत्रित समाज बंधुओ को चरणामृत और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भंवरलाल सायल, चम्पालाल नागल, ऋषिराज त्रिपाठी, शेषाराम पाखरवाड, अशोक किंजा, गजेंद्र किंजा, ध्रुव सायल, शांति सायल, राधाकिशन अटवासिया, ओमप्रकाश इंद्राणीया, जय जोपिंग, कैलाश पिड़वा, दीपक झालुण्डिया सहित अधिकतर गणमान्य समाज बंधु मोजूद रहे।
