ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन की बड़ी पहल
Total Views : 41
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

मौके पर मिली नई पेंशन, जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ; ग्रामीणों की समस्याओं का शिविर में ही हुआ समाधान

फलासिया। पंचायत समिति फलासिया की ग्राम पंचायत डैया में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया। प्रशासन ने शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए पात्र लाभार्थियों को मौके पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कई लंबित मामलों का निस्तारण भी तत्काल किया गया।

तहसीलदार नारायण लाल सुथार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया। शिविर में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा शिक्षा विभाग सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।

शिविर के दौरान अम्बावी बाई पत्नी कमंजी को नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पीपीओ स्वीकृत कर मौके पर सौंपा गया। इसके अलावा पात्र ग्रामीणों के जॉब कार्ड जारी किए गए, बंद पड़ी पेंशन को पुनः चालू कराया गया तथा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इससे ग्रामीणों ने राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजस्व विभाग ने 2 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण किया। वहीं पंचायतीराज विभाग ने जॉब कार्ड, 60 जन्म प्रमाण पत्र, 30 अन्य प्रमाण पत्र तथा 5 पेंशन सत्यापन प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।

शिविर में लाड़ो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील संबल उड़ान योजना, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181 और शिक्षा सेतु योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डैया के प्रशासक चंदूलाल भनात, उपसरपंच भरत कुमार मेघवाल, सुन्दर ननामा, समस्त वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।