रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
झाड़ोल। आगामी विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत झाड़ोल के शबरी आश्रम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष झाड़ोल क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में लोग जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने, समाज के लोगों को जागरूक करने तथा सामूहिक रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में युवाओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकारों और एकता का प्रतीक है। सभी से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर समाज की एकजुटता का परिचय दें।
