रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल
झाड़ोल। पंचायत समिति झाड़ोल की ग्राम पंचायत गोगला में शुक्रवार को लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत गांव की नई पंचायत सरकार ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच तारा देवी, उपसरपंच वर्दीशंकर जन्नावत सहित नवनिर्वाचित वार्ड पंचों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।
पदभार ग्रहण के साथ ही ग्राम पंचायत गोगला में आगामी पांच वर्षों के लिए ग्रामीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की नई उम्मीदें जुड़ गई हैं। गांव की सरकार के गठन के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई पंचायत पेयजल, सड़क, बिजली, नाली, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किस तरह प्रभावी पहल करती है।
समारोह में सरपंच तारा देवी एवं उपसरपंच वर्दीशंकर जन्नावत के साथ वार्ड पंच गुणी बाई, शंकर कसौटिया, दिनेश डामोर सहित अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए नई पंचायत से गांव के सर्वांगीण विकास की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में छगन जन्नावत, गेहरीलाल लोलावत, देवकृष्ण जोशी, बंशीलाल सुथार, गोविंदराम पंडिया, कृपाशंकर जोशी, नारायण दवेर, नारायण लोलावत, पंकज लोलावत, किशन लोलावत, रमेश जोशी, भूपेंद्र जोशी, जितेश पंडिया, निकेश पंडिया, भरत लोलावत, सुरेश पालीवाल, नारायण जोशी, प्रकाश जोशी, युवराज पंडिया, अनिल पंडिया, रामेश्वर दवेर, लक्ष्मण डामोर, हरिराम कसौटिया, खुमाराम डामोर, हरिशंकर डामोर, भेरूलाल डामोर, कड़वाराम डामोर, रोशन कसौटिया, प्रभुलाल डामोर, दीताराम डामोर, सुरेश डामोर एवं दिनेश डामोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
वहीं झाड़ोल से शंकरलाल गाडरी, नीलमराज पुरोहित, मनीष पुरोहित, राजू निमावत, लालसिंह राणावत, देवीलाल गाडरी, मोहन पटेल, प्रभुलाल पटेल, धीरज पूर्बिया एवं भावुक जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
गांव की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती
ग्राम पंचायत में नई टीम के पदभार संभालने के साथ ही अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किए गए वादों को धरातल पर उतारने की होगी। पंचायत का वास्तविक मूल्यांकन केवल पदभार ग्रहण समारोह से नहीं, बल्कि आने वाले समय में गांव की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और आमजन की सुनवाई से होगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई पंचायत आपसी समन्वय और सामूहिक सहभागिता के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में विकास को प्राथमिकता देगी।
गोगला में नई पंचायत सरकार के कार्यभार संभालने से ग्रामीण राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत हुई है। अब देखना होगा कि नवनिर्वाचित सरपंच तारा देवी के नेतृत्व में पंचायत विकास, जनभागीदारी और जनविश्वास की कसौटी पर कितना खरा उतरती है।
