ग्रामीण सेवा शिविर में वृद्धा की वर्षों पुरानी पेंशन हुई शुरू, लाभार्थी ने जताया सरकार का आभार
Total Views : 44
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/गजेन्द्र लोहार, डेस्क

फलासिया। पंचायत समिति फलासिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत दमाणा पी में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा मौके पर ही विभिन्न समस्याओं का समाधान किया।

शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री नारायण लाल सुथार एवं पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक विकास अधिकारी श्री धनराज नयाला के निर्देशन में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम पंचायत दमाणा पी की वार्ड संख्या 1 निवासी श्रीमती देवतास की वर्षों पुरानी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को मौके पर ही पुनः प्रारंभ किया गया।

पेंशन शुरू होने पर लाभार्थी ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का भी सुनवाई कर समाधान किया गया तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती समु देवी, समाजसेवी कुबेर सिंह खराड़ी, उपसरपंच श्री नरेंद्र कुमार पारगी, सभी वार्ड पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।