प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झाड़ोल आएंगे भंवर सिंह पंवार, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे ऐतिहासिक स्वागत
Total Views : 86
Zoom In Zoom Out Read Later Print

रिपोर्ट - बबलू वेद, झाड़ोल

ढोलवा चौराहे पर होगा भव्य अभिनंदन, संगठन ने सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की अधिकाधिक उपस्थिति की अपील

झाड़ोल। राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार के प्रदेश स्तरीय दायित्व मिलने के बाद पहली बार झाड़ोल आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी मंडल झाड़ोल की ओर से गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे ढोलवा चौराहा, ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

भाजपा मंडल झाड़ोल ने मंडल, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारियों, सभी सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर स्वागत समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया है।

भाजपा देहात जिला प्रवक्ता नीलमराज पुरोहित ने बताया कि भंवर सिंह पंवार को राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पूरे मेवाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके प्रथम झाड़ोल आगमन पर कार्यकर्ता फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत करेंगे।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी करेंगे। मंडल महामंत्री निर्मल दर्जी एवं पंकज पंड्या सहित मंडल के पदाधिकारी स्वागत समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन के वरिष्ठ और समर्पित नेतृत्व के प्रति सम्मान एवं गौरव व्यक्त करने का अवसर है।