"फलासिया को मिली नई विकास अधिकारी, प्रशिक्षु IAS मणिमाला एन. को अतिरिक्त जिम्मेदारी
Total Views : 82
Zoom In Zoom Out Read Later Print

एनपी न्यूज 24/ गजेन्द्र लोहार, डेस्क

जिला कलेक्टर का आदेश: प्रशिक्षु IAS मणिमाला एन. अब फलासिया की विकास अधिकारी"

उदयपुर। जिला कलेक्टर उदयपुर द्वारा प्रशासनिक आदेश जारी कर पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री मणिमाला एन. अब पंचायत समिति झाड़ोल के स्थान पर पंचायत समिति फलासिया के विकास अधिकारी के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।

जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया कि 30 जुलाई 2026 को जारी आदेश संख्या 808 के तहत सुश्री मणिमाला एन., आईएएस (प्रशिक्षु) को जिला परियोजना अधिकारी, राजीविका उदयपुर के साथ पंचायत समिति झाड़ोल के विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

अब जारी संशोधित आदेश के तहत उक्त आदेश में आंशिक परिवर्तन करते हुए उन्हें पंचायत समिति फलासिया के विकास अधिकारी के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक सौंपा गया है। वे जिला परियोजना अधिकारी, राजीविका उदयपुर के दायित्वों के साथ-साथ पंचायत समिति फलासिया के विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगी।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि संभागीय आयुक्त उदयपुर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, परियोजना निदेशक राजीविका, विकास अधिकारी पंचायत समिति फलासिया सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचना एवं पालनार्थ प्रेषित की गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद पंचायत समिति फलासिया में विकास अधिकारी का कार्यभार प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री मणिमाला एन. के पास रहेगा, जबकि झाड़ोल से संबंधित पूर्व आदेश स्वतः संशोधित माना जाएगा।